By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जे पी नड्डा बोले…आपदा की घड़ी में हिमाचल में ना बड़ा गांधी आया ना छोटा गांधी, केंद्र ने भेजी बड़ी राहत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जे पी नड्डा बोले…आपदा की घड़ी में हिमाचल में ना बड़ा गांधी आया ना छोटा गांधी, केंद्र ने भेजी बड़ी राहत
himachalpolitical

जे पी नड्डा बोले…आपदा की घड़ी में हिमाचल में ना बड़ा गांधी आया ना छोटा गांधी, केंद्र ने भेजी बड़ी राहत

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/12/16 at 9:48 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- प्रदेश में आपदा की घड़ी में कांग्रेस का कोई नेता क्षेत्र में आकर प्रभावितों को राहत नहीं पहुंचा पाया है। हिमाचल प्रदेश में ना बड़ा गांधी ना छोटा गांधी और ना कोई बहन गांधी आई। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को मंडी जिला के दौरे के दौरान सुंदरनगर में कही।

इस मौके पर जेपी नड्डा ने संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया।जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए केंद्र से बड़ी राशि भेजी। इसमें लगभग 1800 करोड़ की राशि आपदा, 2700 करोड़ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और 200 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दी गई है। लेकिन इस आपदा की घड़ी में भी कांग्रेस सरकार ने बंदरबांट की है।

2024 की लड़ाई अग्रिम भूमिका में रहकर लड़ेगे

जेपी नड्डा ने कहा कि वर्तमान राज्य चुनावों के समय में तीन बड़े राज्यों में जीत से कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिला है और इस उत्साह से हम 2024 की लड़ाई अग्रिम भूमिका में रहकर लड़ेगे। भाजपा देश के सभी जिलों में कार्यालय निर्माण कर रही है। देश में 900 कार्यालय निर्माण का लक्ष्य है, 726 कार्यालय निर्माण हो रहे है और 500 से ज्यादा कार्यालय बन कर तैयार हो गए है। हिमाचल में सुंदरनगर कार्यालय के उद्घाटन कर चौथा कार्यालय तैयार हो गया है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम चर्चा के विपरीत आए छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सब सोच रहे थे कि भाजपा के सरकार नहीं बनेगी पर बड़े बहुमत के साथ बनी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति बदल दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी शख्सियत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और हम उनके सिपाही है। आज देश की सबसे बड़ी गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और प्रधानमंत्री पर देश की जनता विश्वास करती है। नड्डा ने कहा कि आज देश की जनता आपका इंतजार कर रही है,आप उनके बीच जाकर तो देखो जनता आशीर्वाद देने को तैयार है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता को धोखा देने और बरगलाने की कोशिश की है। लेकिन पीएम मोदी ने देश की जनता की सेवा की है और गांव को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का एक ही उद्देश्य है कि उधार लो और मस्ती करो। कांग्रेस की गारंटीयो पर नड्डा ने कहा कि पूरे देश में आज कांग्रेस की गारंटीयां धराशाही हो गई है किसी को उनकी गारंटीयों पर विश्वास ही नहीं है।

भाजपा नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल,प्रदेश मुख्य वक्ता राकेश जंवाल, गोविंद ठाकुर, अनिल शर्मा,महेंद्र ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, संजीव कटवाल,अजय राणा, संजय ठाकुर, दीप राज कपूर,विनोद कुमार, दलीप ठाकुर उपस्थित रहे।

TAGGED: Mandi JP Nadda visit in Sundernagar
Chandrika December 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 15 हजार बहनें बनेंगी ड्रोन दीदी…ड्रोन के माध्यम से करेंगी नेनो फर्टिलाईजेशन-जे पी नड्डा
Next Article नोफल एक उम्मीद संस्था ने जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?