शिमला :कमल भारद्वाज (TSN)-नोफल एक उम्मीद संस्था सामाजिक कार्यों को लेकर कार्य कर रही है ।इस कड़ी में संस्था ने शिमला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटू के जरूरतमंद बच्चों की ड्रेस के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है।
आज नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटू शिमला की छात्रा पलक और बड़ी बहन को स्कूल ट्रैक के लिए चेक के माध्यम से धन राशि प्रदान की। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रशिमा राणा उपस्थित रही ।संस्था अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि टूटू विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को आने वाले दिनों में 30ड्रेस कोट वितरित करने का निर्णय लिया गया है।
