अनिल कुमार, किन्नौर: जिला किन्नौर में बीते 3 दिनों से हुई भारी बारिश के चलते सापनी गांव के कमल किशोर के सेब के बगीचे को नुकसान पहुंचा हैं। कमल किशोर का सेब का बगीचा पूरी तरह से ढह गया हैं जिसका कारण लोक निर्माण विभाग की लापरवाही बताया जा रहा हैं। कमल किशोर ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सापनी संपर्क मार्ग का निर्माण तो कर दिया, लेकिन बारिश व बर्फ़बारी के दौरान सड़क में बह रही पानी का निकासी उन के बगीचा में कर दी गई, जिस कारण जब भी बारिश व बर्फ पिघलती हैं,पूरा सड़क का पानी उन के बगीचे में आ जाता हैं। यही कारण हैं कि आज उन का बगीचा पूरी तरह ढह गया हैं जिस से सेब के पौधे व अनाज पूरी तरह नष्ट हो गया हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को इस बारे कई बार लिखित व मौखिक रूप से बता दिया गया था,लेकिन फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि पंचायत के माध्यम से विभाग को बता दिया गया था हालांकि हाल ही में हुई बारिश से पूर्व भी विभाग के अधिकारियों को इस बारे सूचित किया गया था। बाबजूद उस के विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिस कारण आज उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। उन्होंने प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से मांग कि हैं कि उनके नुकसान की भरपाई करे व लापरवाह अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य से मांग की हैं कि विभाग की ओर से उनकी भूमि को उसी तरह वापस बना कर दे जिस तरह वह पहले की अवस्था में थी।
