राहुल चावला, कांगड़ा : कांगड़ा के मुख्य डाकघर के समीप आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ इस हादसे में सड़क पर चल रही एक मारुति कार में अचानक आग की लपटें जल उठी। मारुति कार में अचानक लगी आग से मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं कार में सवार कार चालक ने बड़ी सूझबूझ से अपनी जान बचा ली।
यह हादसा उस समय पेश आया जब कार चालक किसी काम से कहीं जा रहा था तो कांगड़ा के डागर के समीप अचानक कार में स्पार्किंग हुई ओर भयंकर आग लग गई। कार चालक ने तो बड़ी सूझबूझ से अपनी जान बचा ली लेकिन कार जलकर राख हो गई। वहीं मौके पर जो प्रत्यक्षदर्शी मौजूद थे उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।
बता दें कि बीते कुछ दिनों में कांगड़ा में ही चलती कार में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले 4 दिन में कांगड़ा में ही चलती कार को आग लगने की यह दूसरी घटना हैं। इससे पहले बीते दिनों कांगड़ा में ही एक नैनो कार में आग लगने का मामला सामने आया था।
