राहुल चावला,धर्मशाला: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में जिला कांगड़ा का भी एक जवान शहीद हुए हैं। इस मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के जवानों में कांगड़ा जिले के सुलह के मारुंह इलाके से जवान अरविंद कुमार भी शहीद हुए हैं। अरविंद कुमार की शहादत की खबर मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर छाई हुई हैं। वहीं अरविंद का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव वापिस लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री श सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अरविंद कुमार के बलिदान पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के सभी जवानों के बलिदान पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
बता दें कि 32 वर्षीय अरविंद कुमार वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। अरविंद के घर पर उनके पिता उज्जवल सिंह,माता निर्मला देवी के साथ ही उनकी धर्मपत्नी बिंदु देवी ओर 4 ओट 2 साल की दो बच्चियां हैं। इन बच्चियों के सर से भी पिता का साया छिन्न चुका हैं। शहीद अरविंदर कांगड़ा जिला के गांव सूरी, डाकघर मरहूँ,तहसील धीरा के निवासी हैं। इनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।
