राकेश, ऊना: शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत को एक बड़ी जीत कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो कहती है वह करके दिखाती हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले ओ पी एस दिए जाने का वायदा किया था कांग्रेस ने सत्ता में आते ही ओपीएस को लागू कर दिया,जिसके बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस जो कहती हैं वह करके भी दिखाती हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला का विकास 34 पार्षदों को साथ लेकर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से जन कल्याण के कार्य शुरू किए गए हैं जिसके चलते लोगों ने कांग्रेस को बहुमत दिया हैं। उन्होंने कहा की विपक्ष ने नगर निगम चुनावों में बाहरी व्यक्ति की वोट बनाए जाने का मामला उठाया था,लेकिन वह भूल गए जब उनकी सरकार थी तो वह इस बात पर चुप क्यों थे। उन्होंने कहा की पक्ष और विपक्ष मिलकर चले तो विकास को गति को बल मिलेगा।
