संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के पंचायत मैरा में वार्ड सदस्य उप चुनाव में कांता देवी ने 62 मतों जीत दर्ज की हैं। ज्वाली विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत मैरा के वार्ड नं 9 में वार्ड सदस्य को लेकर उप चुनाव करवाया गया। इस वार्ड में कुल मतदाता 469 हैं जबकि 298 वोट यह डले, जिसमें कांता देवी को 177 और ललिता देवी को 115 मत प्राप्त हुए, जिसमें 6 वोट कैंसल हो गए ओर कांता देवी ने इन चुनावों को 62 वोट से जीत लिया।
ग्राम पंचायत मैरा के एआरओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत मैरा के नौ वार्ड में वार्ड सदस्य के लिए उप चुनाव हुआ जिसमें कांता देवी विजय रही हैं। कांता देवी को 177 वोट पड़े हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को 115 डाले गए हैं।
