By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस कार्यालय में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन,लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया मंथन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस कार्यालय में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन,लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया मंथन
himachalpolitical

कांग्रेस कार्यालय में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन,लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया मंथन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/07 at 10:32 PM
Share

संजु चौधरी,शिमला(TSN):लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुट गई है और बैठकें कर रणनीति तैयार की जा रही है। रविवार को कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक शिमला राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। साथ ही सरकार के 1 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें प्रधान उप प्रधान बीडीसी और जिला परिषद के सदस्यों के अलावा कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा 1 साल के किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों और योजनाओं को आम कार्यकर्ता ही लोगों तक पहुंचाते हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है । 15 फरवरी तक लोकसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस लोकसभा चुनावों को लेकर पुरी तरह से तैयार है और बैठक में भी चुनावो को लेकर चर्चा हुई और लोकसभा चुनाव में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से काफी लीड कांग्रेस की रहेगी।

वहीं बीते दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पंचायती राज मंत्री ने भी पलटवार किया और कहा कि आपदा के दौरान केंद्र से जो मदद मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली। केंद्र ने जो मदद दी है वह एनडीआरएफ के तहत जो पैसा राज्यों को मिलता है वही मिला है। इसके अलावा जिस तरह से कांग्रेस सरकार लगातार हिमाचल को राष्टीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे थे और इसके तहत विशेष पैकेज की मांग की जा रही थी उसके तहत केंद्र सरकार द्वारा कोई भी पैसा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो हिमाचल से हैं उन्हें अब हिमाचल की याद आने लगी है। जब आपदा आई तो हिमाचल के लोगों के लिए विशेष पैकेज क्यों नहीं जारी करवा पाए।

श्री राम भगवान सबके हैं किसी पार्टी के पेटेंट नहीं हैं

अयोध्या के मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को रही है इसको लेकर जहां लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निमंत्रण मिलने ओर कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी,वहीं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा की भगवान श्री राम सब के है। वे किसी पार्टी का पेटेंट नहीं है उसमें हमारी भागीदारी भी रहेगी।

TAGGED: brainstorming, congress, Congress Office, elections, Kasumpti Block, Lok Sabha, meeting, Shimla
Chandrika January 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रोहड़ू में उमड़ा आस्था का सैलाब,36 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ, CM भी हुए शामिल
Next Article अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेले का आगाज,अंदरौली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर खर्च होंगे 10 करोड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?