By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेले का आगाज,अंदरौली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर खर्च होंगे 10 करोड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेले का आगाज,अंदरौली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर खर्च होंगे 10 करोड़
himachalNews

अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेले का आगाज,अंदरौली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर खर्च होंगे 10 करोड़

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/01/07 at 10:35 PM
Share

राकेश,ऊना(TSN):देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश पर्यटन के लिए बेहद खुबसूरत स्थल है। राज्य की बेहद खुबसूत जगहों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ता स्थल अंदरौली भी है जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यह बात अध्यक्ष हिमाचल पर्यटन निगम कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेला के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु हिमाचल प्रदेश को पूरे देश की पर्यटन राजधानी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा के अंदरौली को भी पर्यटन की दृष्टि से बडे़ स्तर पर विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच रखने वाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से एडीबी प्रोजैक्ट के तहत 10 करोड़ रूपये की लागत से अंदरौली को एडवेंचर स्पोर्टस टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए स्वीकृति किए। उन्होंने कहा की इस टूरिज्म स्थल पर आने वाले पर्यटकों के लिए अलग-अलग वाटर उपकरण जैसे शिकारा जिसमें कैफे व रूमस की सुविधा, हाउस बोट, स्कूटर व फ्लोटिंग रेटॉरेंट व जैटी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि अंदरौली क्षेत्र टूरिज्म की दृष्टि से प्रदेश का बेहद खूबसुरत पर्यटन स्थल विकसित होकर उभरेगा। दुनिया के कोने-कोने सेे लोग इसकी खुबसूरती का लुत्फ उठाने यहां पहुंचेंगे और जिससे स्थानीय लोगों को आय के साधन भी उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि अंदरौली क्षेत्र को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के साथ हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म को भी देश के मानचित्र पर उभारा जा सके। उन्होंने कहा कि अंदरौली में वाटर स्पोर्टस जैसी गतिविधियां आयोजित की जाती है जिससे देश के कोने-कोने से आए पर्यटनों के साथ प्रतिभागियों को भी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलता है और इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने अंदरौली को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने का पूर्ण प्लान पर्यटन विभाग के निदेशक को प्राथमिकता के तौर भेजने को कहा ताकि जिला को ऊना को शीघ्र एक बेहतर विकसित पर्यटन स्थल मिल सके।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ सुरक्षा व शांति के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश व विदेश से पर्यटक हिमाचल में घूमना पसंद करते हैं क्योंकि हिमालच टूरिस्ट स्थल के साथ-साथ शांति व सुरक्षा के लिए जाना जाता है। चारों तरफ से पहाड़ है और पहाड़ों के आंचल में नीले पानी की झील अंदरौली की शोभा को चार चांद लगाती है। यहीं खूबसूरती यहां घूमने आए पर्यटकों का मनमोह लेती है। लगभग एक माह तक चलने वाले एडवेंचर स्पोर्टस मेले में पैरा मोटरिंग, पैरा सेलिंग, हॉट एयर वैलून, एटीवी राइड, जीप लाइन, कमांडो नेट, जारविंग, मिकी माउस, गन शूटिंग व मोटर वोट जैसी खेले यहां आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगी जिसमें साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले पर्यटक इस मेला का लुत्फ उठा सकेंगे।

TAGGED: Adventure, Andrauli, developing, fair, Rs 10 crore, sports, Tourism, una
Chandrika January 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस कार्यालय में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन,लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया मंथन
Next Article पुरानी मंडी से नहीं जुड़ पाया पड्डल वार्ड…विभाग से जनता नाराज..शिवरात्रि से पहले पुल तैयार करने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?