मंडी : परी शर्मा – पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने धर्म के नाम पर देश और प्रदेश को विभाजित करने के आरोप भाजपा पर लगायें है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि बुद्धिजीवी लोग अच्छी तरह जानते है कि हिंदुत्व क्या है और इसे बीजेपी से सीखने की जरूरत नही है। वही कौल सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर झूठ बोलने में माहिर है। अग्निवीर योजना, मंहगाई पर भाजपा ने संसद में चर्चा नही होनी दी। इतना ही किसानों के काले कानून और चीन के बार बार सीमा के अंदर घूसने की कोषिष पर भी चर्चा नही की। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही कहा है। वही मंत्री मंडल में मंडी को रैंक देने को लेकर कौल सिंह ने भी कहा कि मंडी को मंत्रीमंडल में रैंक मिलना चाहिए। अगर मंत्री मंडल में मंडी को जगह मिलती है तो मंडी में 100 प्रतिशत विकास होगा क्योकि अभी तक तो केवल दो ही विधानसभा में ही विकास हुआ है।
.भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने हिमाचल के उपमुख्यमंत्री के हिदुंत्व भुला देगें पर पलटवार किया था और कहा था कि अगर कांग्रेस भी हिंदुत्व की बता करती है तो यह बीजेपी की जीत है लेकिन आज रणधीर शर्मा के उस बयान पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि बुद्धिजीवी लोग अच्छी तरह जानते है कि हिंदुत्व क्या है और इसे बीजेपी से सीखने की जरूरत नही है। उनहोने कहा कि भारत के संविधान में सबकों सम्मान अधिकार है और भारत धर्म निरपेक्षक देश है। हमारा संविधान कहता है कि किसी दूसरे को हमारे धर्म में दखल देने का अधिकार नही है। ना सरकार दखल दे सकती है और ना कोई व्यक्ति विशेष। भाजपा हिंदु और मुस्लिम की लड़ाई करके लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।
बता दे कि पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा शुरू होने जा रही है जो 2 महीने तक चलेगी। इस कार्यक्रम को मंडी जिला के 10 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। एक महीने तक हर ब्लाॅक, पोलिंग बूथ पर पार्टी का झंडा लेकर पैदल चलेगें और हर गांव, हर घर में पार्टी का झंडा और स्टिकर लगायेगे। इतना ही नही जनसभा भी आयोजित की जाएगी। उन्होने कहा कि कुछ लोग भारत जोड़ो कार्यक्रम पर सवाल उठा रहे है और इसे गलत दिशा में ले जा रहे है। भाजपा धर्म के नाम पर प्रदेश और देश को विभाजित करने का कार्य कर रही है और एक धर्म विषेश लोगों को तंग कर रही है।
