भावना शर्मा: मंगलवार को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। वहीं सोमवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले बाबा केदारनाथ की डोली उत्तराखंड से केदारनाथ धाम पहुंच गई हैं। मंदिर के कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम को भव्य तरीके से सजाए गया हैं। एक और जहां बाबा धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केदारनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक फिलहाल के लिए लगा दी गई हैं।
केदारनाथ में हो रही बर्फबारी और खराब मौसम की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है हालांकि मंदिर खुले से पहले 21 अप्रैल तक बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए 16 लाख लोग अपनी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं लेकिन अब प्रशासन के आगामी आदेश तक यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन श्रद्धालु नहीं करवा सकेंगे।
मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट
बाबा केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को 6:20 मिनट पर खोल दिए। वही बाबा के धाम के कपाट खुले से पहले से यहां हजारों के संख्या में तीर्थयात्री बाबा के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु यहां बाबा के दर्शन कर पाएंगे।
मौसम को देखते हुए जारी की गई हैं एडवाइजरी
घाटी में बीते कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा हैं, ऐसे में भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई हैं। प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई हैं। प्रशासन ने मौसम को देखकर यात्रा करने की अपील तीर्थयात्रियों से की हैं। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपने स्वास्थ्य के साथ ही यात्रा के दौरान गरम कपड़े साथ रखने की सलाह दी हैं।
