अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर कांग्रेस व बौद्ध अनुयायियों की ओर से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को रोष रैली निकाली गई। यह रोष रैली बौद्ध गुरु दलाईलामा के दुष्प्रचार के विरोध में निकाली गई जिसकी अध्यक्षता दलाई लामा के ट्रांसलेटर आचार्य रोशन लाल नेगी ने की। इस रोष रैली में किन्नौऱ कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं व बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। यह रैली कांग्रेस कार्यालय रिकांगपिओ से शुरू हुई ओर मेन बाजार होते हुए पीएनबी बैंक तक पहुंची ओर वापिस मुख्य चौक पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर दलाई लामा के ट्रांसलेटर आचार्य रोशन लाल नेगी ने कहा कि कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम में बौद्ध गुरु दलाईलामा ने एक बच्चे को दादा की तरह प्यार किया था। पर दुर्भाग्य की बात है कि कुछ सोशल मीडिया , पोर्टलों व न्यूज़ चैनलों की ओर से बौद्ध गुरु दलाई लामा के बारे में जो दुष्प्रचार किया जा रहा है उसके विरोध में व दलाईलामा के समर्थन में रिकांगपिओ में रैली निकालकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के दुष्प्रचार से दलाई लामा की छवि खराब नहीं होने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि दलाई लामा हमारे देश के राष्ट्रीय अतिथि हैं ओर पूरे संसार ने वे भारत से शांति का संदेश दे रहे हैं लेकिन कुछ लोगों की ओर से बौद्धों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुप्रयास किया गया हैं जिसका हम विरोध करते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के दुष्प्रचार से दलाई लामा की छवि को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला हैं लेकिन इससे देश , प्रदेश व जिला के बौद्ध अनुयायियों जो की देश में मैत्री, करुणा, शांति व सद्भाव के संदेश के लिए काम कर रहे हैं उनकी भावना को ठेस पहुंची हैं इसलिए इस तरह के कुप्रयास करने वालों को देश व समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं दलाई लामा की छवि के बारे में दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
