संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के लिफ्ट के समीप शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दूध और दही लेकर जा रहे एक खान को टक्कर मार दी । इस टक्कर में खान सड़क पर गिर गया और उसे चोट भी आई। यह हादसा उस समय पेश आया जब चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और ओवरटेक कर रहा था। उसी समय सड़क पार कर रहे एक खान को जोरदार टक्कर लगी और वह सड़क पर गिर गया।
इस दौरान मौके पर व लोग जमा हो गए और घायल को सड़क किनारे बिठाया व उसे पानी पिलाकर उसे उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने चालक के साथ मारपीट भी की जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में चालक गलती स्वीकार करता हुआ नजर आ रहा हैं।
