बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – मिड डे मिल वर्कर युनियन ने सरकार को चेताया है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। बिलासपुर में मिड डे मिल वर्कर युनियन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एटक नेता लेखराम वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। वहीं, बैठक की अध्यक्षता मिड डे मिल वर्कर युनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने की।
मिड डे मिल वर्कर युनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने कहा कि कई मिड डे वर्करों को पिछले करीब पांच माह से वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। वहीं, मिड डे मिल वर्करों पर एसएमसी की मनमानी भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में घुमारवीं शिक्षा खंड के तहत एक मिड डे मिल वर्कर को बाहर निकाला गया है, जोकि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस ओर उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि जल्द ही समस्याओं को समाधान नहीं किया गया तो मिड डे मिल वर्कर आंदोलन करेंगे,इस दिन स्कूलों में मिड डे मिल नहीं बनेगा।
