नाहन : देवेन्द्र कुमार- रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड़ द्राबील के पंचायत प्रधान पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के आरोप लगे है। स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान व स्थानीय लोगों ने इस बारे में डीसी सिरमोर को शिकायत पत्र सौंप कर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है।
डीसी सिरमौर को सौंपी गई शिकायत में स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रधान पर पद के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए है। लोगों ने बताया कि पंचायत प्रधान द्वारा सरकारी पैसा खाते से निकाला गया है ,पर मौके पर कोई कार्य नहीं हुए हैं। वही यहां एक कार्य के लिए बड़ी मात्रा में सरकारी सीमेंट की जो सप्लाई हुई थी उससे मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ और हजारों रुपए का सीमेंट बर्बाद हो चुका है। जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा विजिलेंस को भी शिकायत की जा चुकी है।
पंचायत के पूर्व प्रधान अनिल ठाकुर ने बताया कि मौजूदा पंचायत प्रधान द्वारा सीमेंट में एक बड़ा घोटाला किया गया है । जिसकी विजिलेंस द्वारा मौके पर भी आकर जांच की गई थी। उन्होंने कहा कि पंचायतों प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से खराब हुए सीमेंट का सरकारी कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है जो उचित नही है। उन्होंने कहा कि डीसी को सौंपी जा रही शिकायत में यह मांग की जा रही है कि पंचायत की चल रही जांच में तेजी लाई जाए और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
