सचिन शर्मा,लाहौल स्पीति: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया हैं। फिलहाल सड़क मार्ग को केवल फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही के लिए ही बाहर किया गया है अन्य वाहन अभी भी सड़क मार्ग पर नहीं चल पाएंगे। जहां एक और सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़क मार्गों को फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए हल्के वाहनों को आवाजाही के लिए बहाल किया गया हैं। उधर राज्य सड़क मार्ग नंबर 26 उदयपुर से कडू नाला मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। बुधवार शाम तक बीआरओ की ओर से मार्ग को बहाल करने की संभावना व्यक्त की गई थी।
सीमा सड़क संगठन के प्रभारी उदयपुर मंडल मेजर अखिल कौशल के सूचनाके तजत कडू नाला के बीच दो ग्लेशियर काटकर युद्ध स्तर पर इसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि बीच में ही भारी चट्टानें गिरने की वजह से मार्ग अवरुद्ध हुआ हैं। 15 फरवरी को दोपहर बाद तक मार्ग बहाल करने के तेज प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और भारी चट्टाने मार्ग अवरुद्ध कर रही हैं, जिस कारण पैदल यात्रियों की आवाजाही बहुत ही जोखिम पूर्ण बनी हुई हैं।
मेजर अखिल कौशल ने यह भी बताया कि सड़क मार्ग को बहाल करने में भी मुश्किलें पैदा हो रही हैं। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया है कि सामान्य स्थिति बनने तक आवाजाही ना करें। वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग ने भी लाहौल स्पीति में संपर्क मार्गों को बहाल करने के कार्य को तेज गति प्रदान कर दी हैं।
उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने लोक निर्माण विभाग जल शक्ति व विद्युत विभाग को व्यवस्थाएं सुचारू रूप से मुहैया करवाने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त ने लोगों को सूचित किया है कि रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान आरडीसी मनाली की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग 03 मनाली – केलांग दारचा व जिले के कई क्षेत्रों जैसे दारचा रोहतांग टनल नोर्थ जोन सिस्सु -तांदी में हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गई हैं।
उपायुक्त ने जारी निर्देश में इस चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए सभी नागरिकों, पर्यटकों को सूचित किया जाता हैं कि वह अनावश्यक यात्रा करने से बचें एवं अपने अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस सूचना को मद्देनजर रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाएं रखें ओर अत्यंत जरूरी यात्रा करने से पहले आपदा प्रबंधन कमेटी के टोल फ्री नंबर पर मौसम व सड़क संबंधी जानकारी हासिल कर लें।
