संजु चौधरी, शिमला: 2 मई को नगर निगम शिमला के चुनाव हैं। कांग्रेस-भाजपा ने चुनाव में जीत के लिए पूरा दम झोंक दिया हैं। 30 अप्रैल को नगर निगम सोमवार चुनाव प्रचार रुक जाएगा। इससे पहले दोनों ही पार्टी पूरा दम लगाकर चुनाव लड़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साल 2021 में उपचुनाव साल 2022 में विधानसभा चुनाव जीते हैं और अब साल 2023 में कांग्रेस नगर निगम शिमला का चुनाव जीतने जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को कांग्रेस नगर निगम शिमला चुनाव के लिए मेनिफेस्टो भी जारी करेगी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां आठ दिन बाद नगर निगम शिमला के चुनाव हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी अपना अध्यक्ष बदलने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरा दम लगा कर चुनाव लड़ रही है और भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा में कितनी गुटबाजी और चुनाव के इस दौर में पार्टी को किस दौर से गुजरना पड़ रहा हैं।
