By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कोलकाता के साईक्लिस्ट जयदीप और इरफान दे रहे हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश..अब तक 12 हजार किलोमीटर का कर चुके सफर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कोलकाता के साईक्लिस्ट जयदीप और इरफान दे रहे हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश..अब तक 12 हजार किलोमीटर का कर चुके सफर
himachalNews

कोलकाता के साईक्लिस्ट जयदीप और इरफान दे रहे हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश..अब तक 12 हजार किलोमीटर का कर चुके सफर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/24 at 8:51 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -देश में हिंदू मुस्लिम एकता, अमन और भाईचारे का अलख जगाने के लिए कोलकाता से साइकिल पर सवार होकर जयदीप चक्रवर्ती और मोहम्मद इरफान सिद्दीकी चार अन्य दोस्तों के साथ भारत भ्रमण पर निकले हुए हैं। बुधवार को इन साईक्लिस्ट की टीम लेह से मंडी पहुंची। ये सभी साईक्लिस्ट भारत भ्रमण के दौरान अभी तक लगभग 12 हजार किलोमीटर का सफर साईकिल पर तय कर चुके हैं। 13 हजार किलोमीटर का सफर इन युवाओं के द्वारा अभी और तय किया जाएगा।

अमन, शांति और भाईचारा की अलख जगाते हुए साईक्लिस्ट पहुंचे मंडी

हिमाचल के बाद यह सभी साईक्लिस्ट उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद गुजरात, मुंबई, गोवा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के उपरांत उड़ीसा होते हुए कोलकाता अपने घर पहुंचेंगे। इससे पूर्व ये सभी साईक्लिस्ट आसाम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राज्यस्थान होते हुए जम्मू और कश्मीर, लेह से अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला पहुंचे थे। साईक्लिस्ट जयदीप चक्रवर्ती ने कहा कि इस यात्रा के पीछे उनका मुख्य संदेश देश में अमन और भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में फैली हुई हिंदू-मुस्लिम सहित अन्य सांप्रदायिक लड़ाई खत्म कर देश में अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि वे फिट इंडिया अभियान को भी आगे बढ़ा रहे हैं और जहां भी उन्हें खाली स्थान मिलता है वहां पौधारोपण भी करते हैं। जिससे पर्यावरण प्रदूषण को भी कम किया जा सके।

6 साईक्लिस्ट लेह से पहुंचे मंडी

साईक्लिस्ट राजीव कुमार मेहतो ने कहा कि साईकिल के माध्यम यात्रा कर पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर लोगों को संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला से शिमला होते हुए उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि इसके उपरांत उनकी 6 सदस्यीय साईक्लिस्ट टीम दक्षिण भारत के भ्रमण के लिए रवाना हो जाएगी।

TAGGED: Mandi cyclist giving hindu muslim unity messasge
Chandrika May 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर शिमला में कार्यशाला,कृषक पद्म श्री नेक राम ने जैव विविधता पर रखें अपने विचार
Next Article किन्नौर जिला में हुआ गैस सिलेंडर का आभाव,पर्यटन पर पड़ रहा प्रभाव,सरकार पर लगे अनदेखी के आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?