अनिल कुमार,किन्नौर:जनजातीय ज़िला किन्नौर में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी कमी चली हुई है और गैस सिलेंडर की कमी के चलते पर्यटन व्यवसाय पर भी बुरा प्रभाव पड़ता नज़र आ रहा हैं। ज़िला में पिछले कई दिनों से ज़िला मुख्यालय रिकोंगपिओ गैस एजेंसी में कॉमर्शियल व घरेलू सिलेंडर की कमी बताई जा रही है जिसके चलते होटल व्यवसायियों समेत पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के चूल्हे बंद पड़ने की कगार पर आ गए है लेकिन प्रशासन व सरकार इस विषय को लेकर गंभीर नहीं दिख रही हैं।
ज़िला परिषद सदस्य किन्नौर शांता नेगी ने कहा कि प्रदेश की सरकार व ज़िला प्रशासन किन्नौर बेसुध होकर कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है और किन्नौर ज़िला में बीते कई दिनों से रसोई गैस सिलेंडर जो कॉमर्शियल रूप से होटलों मे प्रयोग होते है उसकी सप्लाई बंद हुई हैं,जिसके चलते किन्नौर ज़िला का होटल व्यवसाय पूरी तरह ठप होने की कगार पर हैं।
उन्होंने कहा कि इन दिनों ज़िला में पर्यटकों की आमद बहुत तेजी से बड़ी हैं, लेकिन रसोई मे खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर की परेशानियां आ रही है और ज़ब गैस एजेंसी से संपर्क करना चाहे तो कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं और प्रशासन के अधिकारी इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रहे जिसका खामियाजा होटल व्यवसायियों व घरेलू लोगों को भी उठाना पड़ रहा हैं।
उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार से किन्नौर ज़िला में गैस सिलेंडरों की दिक्क़त आती रही तो पर्यटन व्यवसाय सड़क पर आ सकता हैं और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से परेशानी आ सकती हैं जिसको देखते हुए उन्होंने सरकार को समस्या रहते ज़िला किन्नौर मे गैस सिलेंडर की मांग को पूरा करें ।
