कुल्लू | हिमाचल प्रदेश की भाग्य रेखा कही जाने वाली सड़के अपनी बदहाल स्तिथि पर आंसू बहा रही है। कुल्लू से मनाली सड़क मार्ग बीती आपदा के बाद से अभी तक ठीक नही हो पाई है। लोगो को कुछ समय के सफर में भी घंटो लग रहे है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजो और रोजमर्रा के काम को आने वाले लोगो को उठानी पड़ रही है। वही सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वालो को भी दिक्कत आ रहे है। ऐसे में लोगो ने प्रसाशन से सड़क जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। तो वही आने वाले समय मे अगर फिरसे बारिश होती है। सड़को को एक बार फिरसे नुकसान झेलना पड़ेगा। कुल्लू के स्थानीय निवासी अतुल गोयल का कहना है कि सड़के ठीक नही होने के चलते लोग परेशान है। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्य को तेज गति से करने की मांग उठाई है। और कहा कि जिस तरीके से मंडी में रात के समय भी कार्य किया जा रहा है। वैसे ही जिला प्रशासन कुल्लू भी करे।
वाहन चालक गुरपनगत सिंह ने कहा कि मनाली पहुंचने के लिए घंटो का समय लग रहा है। पर्यटकों आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क और लंबा जाम पर्यटन कारोबार पर भी असर डाल रहा है।
दिल्ली से आये पर्यटक टीडी जोशी ने कहा कि लगातार लग रहा जाम परेशानी का सबब बना हुआ है। घण्टो जाम में फसने से मनाली पहुंचना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस विषय पर जल्द कदम उठाए।
