चिंतपूर्णी | वीरवार को चिंतपूर्णी मंदिर में अब श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन और दान की प्रक्रिया को और भी आसान बनाने के लिए एक्सिस बैंक द्वारा एक कियोस्क सर्विस मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन के माध्यम से श्रद्धालु अपने आप सुगम दर्शन का पास बना सकेंगे और दान भी कर सकेंगे।
कैसे काम करेगी मशीन?
मशीन की स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे – सुगम दर्शन और डोनेशन। सुगम दर्शन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद श्रद्धालुओं को अपनी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और आधार कार्ड सबमिट करनी होगी। इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा और पेमेंट करने के बाद सुगम दर्शन पास की रसीद मिल जाएगी।
दान करने का भी विकल्प
मशीन पर डोनेशन का ऑप्शन भी होगा, जिसमें श्रद्धालु चार तरह के दान के लिए विकल्प चुन सकेंगे – गौशाला, मंदिर के विस्तारीकरण और डेवलपमेंट, लंगर के लिए और गुप्त दान। दान करने के लिए श्रद्धालु कार्ड या यूपीआई से पेमेंट कर सकेंगे और पेमेंट करने के बाद रसीद प्राप्त कर सकेंगे।
ट्रायल के तौर पर शुरू की गई मशीन
एसडीएम सचिन शर्मा ने वीरवार को इस मशीन का ट्रायल किया और बैंक के कर्मचारियों को इसमें कुछ ऑडिशन करने के आदेश दिए। उन्होंने मुख्य रूप से आधार कार्ड को कंपलसरी करने के लिए निर्देश दिए। अगर ट्रायल सफल होता है, तो इसे लिफ्ट के पास एंट्री गेट पर और कंट्रोल रूम में लगाया जाएगा। एक्सिस बैंक द्वारा इस तरह की मशीन को श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन और आरती की टिकट लेने के लिए इंस्टॉल किया गया है हिमाचल में चिंतपूर्णी मंदिर पहला मंदिर होगा जिसमें कियोस्क सर्विस मशीन के माध्यम से श्रद्धालु सुगम दर्शन पास और डोनेशन कर सकेंगे।
