राहुल चावला, धर्मशाला: धर्मशाला फायर ऑफिसर को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। मामला गुरुवार का है जहां ठेकेदार से फायर सेफ्टी फिटिंग की एनओसी की एवज में फायर ऑफिसर ने 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। इसके बात उक्त कांट्रेक्टर की ओर से इसकी शिकायत विजिलेंस में दर्ज करवाई गई थी।
विजिलेंस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया ओर जब शिकायतकर्ता ने पैसे अधिकारी को दिए तो विजिलेंस टीम ने मौके पर ही अधिकारी को रिश्वत लेते दबोच लिया। धर्मशाला फायर ऑफिसर के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
