केलांग (सचिन शर्मा): लाहौल स्पीति पुलिस के हाथ 2 लाख की चोरी के मामले में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में आरोपी को केलांग पुलिस ने 1850 किलोमीटर दूर झारखंड से धर दबोचा है। पुलिस की ओर से इस आरोपी को झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला लोहरदगा से गिरफ्तार किया है। पैसों की चोरी के मामले में एक शिकायत 23 अगस्त को पुलिस थाना केलांग में दर्ज करवाई गई थी। शिकायत कर्ता सुभाष चंद्र निवासी कुल्लू की शिकायत पर उनके नौकर उमेश उड़ान निवासी झारखंड के खिलाफ 2 लाख की राशिक चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 अगस्त को केलांग के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे जब आरोपी पैसों का बैग चुरा कर भाग गया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस की ओर से जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। मामले में जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के तकनीकी शाखा से हेड कांस्टेबल अजय कुमार और पुलिस थाना केलांग से एचएचसी विजय कुमार और कॉन्स्टेबल राजेश डोगरा की एक टीम तैयार की गई थी। यह टीम आरोपी की तलाश में दिल्ली ओर झारखंड गए।
पेशेवर तरीके से काम करते हुए ओर वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग पर 30 ओर 31 अगस्त को दबिश देकर सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह की अगुवाई वाले इस दल ने आरोपी को गांव टतरी जिला लुहरदगा झारखंड जो की एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। वहां से गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी में से 1,83,000 रुपए की बरामदगी भी की। पुलिस की ओर से अब झारखंड में अदालत से आरोपी का यात्रा हेतु रिमांड हासिल कर टीम आरोपी को कुल्लू अदालत में मुख्य न्यायिक मजिट्रेट लाहौल-स्पिती की अदालत में पेश करने के लिए ला रहा है। आरोपी का आगामी रिमांड लेने के लिए आवेदन किया जा रहा है।
