राकेश,ऊना: बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर 62 विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में सतपाल सत्ती का नाम भी शामिल है जिन्हें बीजेपी की ओर से ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
सतपाल सत्ती ने टिकट मिलने के बाद बीजेपी हाई कमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बोला कि सभी मतदाता मेरे कार्यकाल और विपक्षी उम्मीदवार के कार्यकाल का आकंलन कर वोट करें। सतपाल सत्ती ने मतदाताओं और समर्थकों के सहयोग से जीत दर्ज कर मिशन रिपीट का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऊना विधानसभा क्षेत्र में 2 हज़ार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को करवाने भी दावा किया है।
