By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश सरकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ने किया आग्रह, 22 जनवरी को किया जाए अवकाश घोषित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश सरकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ने किया आग्रह, 22 जनवरी को किया जाए अवकाश घोषित
himachalpolitical

प्रदेश सरकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ने किया आग्रह, 22 जनवरी को किया जाए अवकाश घोषित

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/01/20 at 2:34 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने को लेकर किए गए आग्रह के तहत प्रदेश सरकार से 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है।

आज मंडी के प्राचीन एकादश रूद्र मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है। इस दिन को लेकर सभी में खासा उत्साह और गर्व है। लोग इस आयोजन को अपने स्तर पर बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहते हैं। प्रदेश के सभी मंदिरों में और लोग अपने घरों पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित करे तो यह बेहतर होगा।

सरकार कर्ज ले रही है लेकिन खर्च कहां कर रही है कोई पता नहीं

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने भी प्रदेश के विकास के लिए कर्ज लिया। लेकिन आज कांग्रेस सरकार जो कर्ज ले रही है उसे खर्च कहां कर रही है इसका कोई अता-पता नहीं है। प्रदेश में विकास के काम हो नहीं रहे हैं और नौबत यहां तक आ गई है कि कर्मचारियों को अपनी सैलरी के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। मौजूदा सरकार ने प्रदेश के इतिहास के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मात्र 13 महीनों में 14 हजार करोड़ का ऋण लिया जा चुका है और यह किसी को भी मालूम नहीं कि लिए गए ऋण की राशि को कहां पर खर्चा गया है।इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा और नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi Leader of Opposition Jairam thakur
Chandrika January 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रिज मैदान पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर
Next Article लोकसभा की चारों सीटें जीतेगी BJP…गांव-गांव,घर-घर तक पहुंचेगी भाजपा : वीरेंद्र कश्यप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?