सोलन:योगेश शर्मा(TSN)-हिमाचल प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर चुकी है अलग-अलग मोर्चों के प्रभारी को भी दायित्व सौंपा जा चुका है।अनुसूचित जाति मोर्चा का दायित्व पूर्व सांसद और सोलन से भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कश्यप को सौंपा गया है,जिन्होंने इसके लिए पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया है।
अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी बनने पर हाई कमान का जताया आभार
वीरेंद्र कश्यप ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह इससे पहले राष्ट्रीय स्तर तक अनुसूचित जाति मोर्चा में कार्य कर चुके हैं और अभी भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में वे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।वहीं अब लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी हाई कमान द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है,जिसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगह पर जाकर वे इस प्रभार के नाते लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश सरकार की 1 साल की नाकामियों के बारे में जागरूक करेंगे,वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि मई माह में लोकसभा चुनाव होने प्रस्तावित है,ऐसे में इसको लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है और बैठकों का दौर भी शुरू किया चुका है,उन्होंने दावा किया कि इस बार भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा लोकसभा के चारों सीटें जीतेगी।
