नाहन : देवेंद्र कुमार – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज पांवटा साहिब के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बादल फटने से डूबे सिरमौरी ताल गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की । इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी भी उनके साथ रहे।
गौरतलब है कि सिरमौरीताल गांव में बादल फटने से आए मलबे के नीचे एक घर डूब गया था। घर के भीतर परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौ+त हो गई थी। जयराम ठाकुर और उनके साथ आए नेताओं ने बाढ़ से तबाह हुए सिरमौर ताल गांव का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और अन्य भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों से भी बात की अपना परिवार गवा चुके विनोद कुमार को भी ढाढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वह और उनके साथी सदैव उनके साथ जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं ने आपदा पीड़ितों के लिए स्थापित किए गए शिविर में भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और पीड़ित परिवारों के लिए शिविर में किए इंतजामों के बारे में जानकारी ली। इलाज करवाने पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय में प्रदेश की फोटो मदद की है प्रदेश सरकार को चाहिए कि आपदा पीड़ितों की हर संभव और जल्द मदद करें। केंद्र सरकार पर बजट न देने के आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं का कोई आधार नहीं है ।सरकार और मंत्रियों में तालमेल नहीं है जबकि केंद्र सरकार प्रदेश को भरपूर मदद भेज रही है।
