By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM पर नेता प्रतिपक्ष जयराम का पलटवार… यह तो ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM पर नेता प्रतिपक्ष जयराम का पलटवार… यह तो ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी
himachalpolitical

CM पर नेता प्रतिपक्ष जयराम का पलटवार… यह तो ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/11 at 10:00 AM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-मंडी में भाजयुमों की जन जागरण कार रैली के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने मंडी को टारेगट किया, यहां पर सभी विकास कार्यों को रोक दिया गया। जो आने वाले लोकसभा के चुनावों में कांग्रेस को मंहगा पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को आगाह करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बहुमत होते हुए भी कांग्रेस राज्यसभा का चुनाव हार गई, वह मात्र एक ट्रेलर था जबकि पूरी फिल्म अभी बाकी है।

मंडी के नेतृत्व को टारगेट करना कांग्रेस को पड़ेगा मंहगा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार के 15 माह के लोकप्रियता के ग्राफ को इतिहास में पहली बार इतने निचले स्तर पर होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस की कारगुजारियों का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीएम के गृह जिले में ही विरोध के स्वर उठे हैं,जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में सरकार किस प्रकार से चल रही है। उन्होंने सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि जो बड़ी बड़ी बातें हांक रहे हैं उनके पैरों तले जमीन खिसक चुकी है।

विक्रमादित्य को दिया जवाब..अपनी माता का क्यों नहीं किया मार्गदर्शन

वहीं मंडी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा मंडी के लिए भाजपा नेताओं के योगदान के जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सवाल तो सांसद और उनके परिवार से पूछना चाहिए कि उन्होंने इतनी बार मंडी का प्रतिनिधित्व किया तो आज तक विकास क्यों नहीं करवाया। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी को सलाह दी कि यदि उनका मंडी के लिए इतना ही विकास का मॉडल था तो इसमें उन्हें अपनी माता यानी प्रतिभा सिंह का मार्गदर्शन करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही विक्रमादित्य सिंह हैं जिन्होंने मंत्री रहते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में मंडी में चले हुए सभी विकास कार्यों को बंद करने में अपनी सहमति जताई और आज मंडी के विकास की बातें करते हुए लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika May 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस की जनसभाओ में उमड़ रही भीड़…बागियों को सबक सिखाएगी सबक -कांग्रेस उपाध्यक्ष
Next Article दस महीनों के बाद शुरू हुई पठानकोट जोगिंदर नगर रेलवे मार्ग पर ट्रेन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत चुनावों में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, हमीरपुर में महिला उम्मीदवारों पर जनता का भरोसा

Ago

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?