नूरपुर:संजीव महाजन(TSN)-हिमाचल के जिला कांगड़ा में चलने वाली पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर 10 माह के बाद शनिवार आज से रेल गाड़ियों की छुक-छुक सुनाई दी। रेलगाड़ी की छुक-छुक होने से रेलवे स्टेशनों पर छाई बिरानी भी रौनक में तब्दील हो गई। 11 मई शनिवार से दो रेल गाड़ियां नूरपुर रोड से बैजनाथ के लिए अप-डाउन चल पड़ी हैं।
शनिवार को लोगों ने रेलगाड़ी का सुहाना सफर भी किया।इन रेल गाड़ियों के शुरू होने से जिन लोगों के घर इन रेलवे लाइन के आसपास है उन्हें काफी सुविधा होगी और साथ मे उन्हे अपने घर पहुंचने में बस से कम किराया भी लगेगा ।
बैजनाथ से नूरपुर रोड की तरफ चलने वाली ट्रेनों का समय:
पहली ट्रेन सुबह बैजनाथ से सुबह 6 बजे चलेगी,जो लगभग दोपहर 12 बजे नूरपुर रोड पहुंचेगी।
दूसरी ट्रेन बैजनाथ से शाम को 3 बजे चलेगी और रात लगभग 9 बजकर 25 मिनट पर नूरपुर रोड पहुंचेगी।
नूरपुर रोड से बैजनाथ की तरफ चलने वाली ट्रेनों का समय:
नूरपुर रोड से पहली ट्रेन सुबह 6 बजे चल कर लगभ दोपहर 12 बजे बैजनाथ पहुंचेगी।
इसी तरह दूसरी ट्रेन शाम को 2 बज कर 30 मिनट पट नूरपुर रोड से चलकर देर शाम लगभग 8 बजकर 20 मिनट पर बैजनाथ पहुंचेगी।
