By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव न भेजने पर बोले नेता प्रतिपक्ष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव न भेजने पर बोले नेता प्रतिपक्ष
himachalpolitical

बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव न भेजने पर बोले नेता प्रतिपक्ष

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/13 at 9:15 PM
Share

शिमला,13 फरवरी(TSN)-बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्ताव न भेजने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सैकड़ो योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनकी मदद से प्रदेश का अनेक प्रकार से लाभ हो सकता है।लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में दिलचस्पी नहीं है।उन्होंने कहा कि आज राज्यसभा में जब हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नायक द्वारा बताया गया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

केंद्र की योजनाओं से जानबूझकर प्रदेश को दूर रख रही है सुक्खू सरकार

जयराम ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार 4800 किलो प्रतिदिन की क्षमता का बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए राज्य को 4 करोड रुपए की आर्थिक सहायता देती है।पहले से चल रहे ऐसे प्लांट के लिए भी केंद्र सरकार 3 करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अपने राजनीतिक विद्वेष के कारण जनहितकारी परियोजनाओं का बहिष्कार कर रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के उत्पादन और प्रयोग को भी बल मिलता और साथ ही साथ रोजगार के साधन भी सृजित होते और प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होती।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आए दिन ग्रीन स्टेट की बात करते हैं लेकिन केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रीन एनर्जी के दोहन की संभावनाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स में दिलचस्पी भी नहीं दिखाते हैं।वर्तमान सरकार सिर्फ झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को बरगला रही है और हर दिन एक ही आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika February 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गृह मंत्री अमित शाह से मिले विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा… प्रदेश की सियासी हलचल तेज
Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने कृषि मंत्री के बयान से जताई सहमति..बोले संगठन का मजबूत होना जरूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?