By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेता प्रतिपक्ष बोले कांग्रेस की गारंटियां धरी की धरी अब केवल कुर्सी बचाना ही प्राथमिकता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेता प्रतिपक्ष बोले कांग्रेस की गारंटियां धरी की धरी अब केवल कुर्सी बचाना ही प्राथमिकता
himachalpolitical

नेता प्रतिपक्ष बोले कांग्रेस की गारंटियां धरी की धरी अब केवल कुर्सी बचाना ही प्राथमिकता

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/11/22 at 4:01 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की आज यह हालत हो गई है कि सरकार की प्राथमिकता ही सरकार को बचाना बन गया है।हिमाचल प्रदेश में सीपीएस को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और कांग्रेस सरकार के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे है.जबकि प्रदेश में विकास ठप्प पड़ा हुआ है।विधानसभा के चुनावों में कही गई गारंटीयों को समय पर पूरा करना कांग्रेस आज भूल गई है।यह बात हिमाचल प्रदेश के पूर्व में रहे सीएम व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही।

सीपीएस व सरकार बचाने के लिए दिल्ली से ला रहे वकील

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार के फैसले आर्थिक सुधारों की बात कह कर लिए जा रहे हैं उसमें कहीं न कहीं कोई साजिश है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चलाने की स्थिति में नहीं है।उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में भी भाजपा ने किसी सरकारी विभागों की संपत्ति को अटैच नहीं किया और ना ही निजी क्षेत्र में सौंपा.जबकि कांग्रेस ने कोर्ट के आदेशों पर प्रदेश हित में अपील तक नहीं की।वहीं दूसरी और अपने चहेते सीपीएस की कुर्सियां बचाने के लिए दिल्ली तक वकील कर पैरवी करवाई जा रही है जो कि सही नहीं है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आज हिमाचल जिस स्थिति में पहुंच गया है उसके लिए वर्तमान में नेतृत्व की परिपक्वता में कमी कारण रहा है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार में आनन फानन में फैसले लिए जा रहे हैं.जिससे आर्थिक संकट तो पनप ही रहा है,लेकिन कांग्रेस पार्टी में अंदर की लड़ाई बढ़ रही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से कोर्ट ने हालही में अपने फैसले सुनाए हैं.इससे यह लगता है कि कांग्रेस सरकार चलाने में असमर्थ है और कोर्ट को ही प्रदेश हित में फैसले लेने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलने की सारी सिमाएं लांघते हुए दुसरे राज्यों में हो रहे चुनावों में भी हिमाचल प्रदेश में दस गारंटीयां पूरी करनी की बातें कहीं हैं जो शर्मशार करने वाली हैं।

शानन पावर प्रोजेक्ट में हिमाचल की हिस्सेदारी पर विपक्ष भी सरकार के साथ

वहीं मंडी जिला के जोगिंदर नगर में स्थित शानन पावर प्रोजेक्ट में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर केंद्र सरकार के रवैये पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भाजपा की सरकार ने इस मामले को केंद्र के समक्ष उठाया और केंद्र ने भी समय आने पर इस मसले पर फैसला करने की बात कही थी। वहीं अब हिमाचल प्रदेश के हित के लिए प्रदेश सरकार भी प्रयास कर रही है और विपक्ष भी इसमें उनके साथ है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा,बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी,नगर निगम मंडी के मेयर विरेंद्र भट्ट,जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद,पायल वैद्य, राकेश वालिया सहित अन्य भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika November 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संजौली मस्जिद को लेकर MC कोर्ट के फैसले पर चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई
Next Article अवैध खनन मामले को लेकर भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?