मंजूर पठान, चंबा: जिला चंबा की ग्राम पंचायत पल्यूर में पिछले दो दिनों से रिहायशी क्षेत्र के इर्द-गिर्द डेरा डाले बैठे तेंदुए को वन विभाग की टीम को पकड़ने में सफ़लता मिली हैं। तेंदुए को चिकित्सीय परीक्षण के लिए वेटनरी अस्पताल लाया गया हैं। बता डें की 2 दिन पहले एक तेंदुए ने गौशाला में घुसकर चार बकरियों को मौत के घाट उतार दिया था।
इसी दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए को गौशाला में बंद करने के साथ ही वन विभाग को सूचित किया था। मगर तेंदुआ गौशाला के छेद से निकलकर भाग गया था। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ विभागीय टीम का पहरा बिठा दिया था। इसी दौरान तेंदुए के दोबारा से रिहायशी क्षेत्र में घुसते ही वन विभाग की टीम ने इसे ट्रेंकुलाइजर के जरिए बेहोश करके पकड़ लिया। तेंदुआ के पकड़ में आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं।
