संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के बागवानों को कीटनाशक पर मिलने वाली सब्सिडी जल्द बहाल होगी। सरकार बंद की हुई सब्सिडी को दोबारा से शुरू करने जा रही हैं। यह बात बागवानी मंत्री जगत नेगी ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। बागवानों को कीटनाशक पर पहले सब्सिडी मिलती थी लेकिन उसे पूर्व सरकार ने बंद कर दिया था और अब दोबारा से सरकार बागवानों को पेस्टिसाइड पर बागवानी विभाग सब्सिडी देने जा रहा हैं। बागवान को जिस कंपनी के कीटनाशक चाहिए होंगे उसी कंपनी के कीटनाशक दिए जाएंगे इसको लेकर भी जल्द दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार निर्माणाधीन सीए स्टोर के कार्य में तेजी लाने के साथ ही मंडी, किन्नौर, कुल्लू में भी एसी स्टोर खोले जाएंगे। वहीं प्रदेश में चल रही खाद की कमी पर बागवानी मंत्री जगत नेगी ने कहा कि खाद की कमी को जल्द दूर किया जाएगा और किसान बागवानों को खाद मुहैया करवाई जाएगी।
वहीं जगत नेगी ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में पूर्व सरकार की ओर से बिना बजट के योजनाएं शुरू की गई थी। पूर्व सरकार ने डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की थी,लेकिन जमीन पर कोई भी स्कूल नहीं खुला है और ना ही कोई बजट का प्रावधान किया गया,लेकिन अब जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से राजीव डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की गई हैं और इसमें बजट का प्रावधान किया जाएगा।
