Shimla, 29 October -:ठियोग उपमंडल की जैस पंचायत के बलन गांव में देर रात एक तेंदुए की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव निवासी भूपराम शर्मा के घर के समीप स्थित खाली गौशाला में घुस गया। इसी बीच गौशाला का दरवाजा अचानक बंद हो गया, जिससे वह भीतर फँस गया।
स्थानीय लोगों ने रात के समय तेंदुए की आवाजें सुनीं, पर अंधेरा अधिक होने के कारण कोई बाहर नहीं निकला। सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर तेंदुए के शव को बाहर निकाला।वन विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि तेंदुए की मौत संभवतः दम घुटने से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में कई बार तेंदुए के दिखने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में टीमों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
