संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला अभी भी थमा नहीं हैं। भारी बारिश से प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ हैं। बारिश ने सब कुछ त+हस-न+हस कर दिया हैं।
व्यापक वर्षा को देखते हुए सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में आज व कल के लिए अवकाश घोषित किया हैं। इसके अलावा हिमाचल हाईकोर्ट और सभी जिला अदालतों में भी आज अवकाश कर दिया गया हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों के लिए भी प्रदेश ने भारी बारिश की आशंका व्यक्त की हैं। विभाग ने छह जिलों चंबा, कूल्लु, शिमला, सिरमौर, सोलन और मंडी में बाढ़ की चेतावनी जारी की हैं। जुलाई माह में पिछले 24 घंटो के दौरान मनाली, सोलन व रोहडू में बारिश ने पिछले 50 वर्षों के रिकार्ड तोड़े हैं।
