शिमला: कमल भारद्वाज- आईजीएमसी शिमला के एमरजेंसी वार्ड में लिफ्ट बंद होने से मरीजों और उनके तिमानदारो को खासी परेशानी हो रही है। आईजीएमसी में तीन दिन से पेशेंट लिफ्ट बंद पड़ी है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आईजीएमसी में पूरे हिमाचल से लोग अपना इलाज करवाने यहां आते है। अस्पताल में लिफ्ट पहले भी खराब हुई है। बता दे कि 1994 में ओटिस कंपनी द्वारा इस लिफ्ट को लगाया गया था । अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज़ों को दीक्कत नहीं आए, इसके लिए जल्द लिफ्ट को ठीक किया जाएगा। लिफ्ट के लिए अब दोबारा से टेंडर हो गए हैं। इस लिफ्ट को रिप्लेस करके नई लिफ्ट लगाई जाएगी
