बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला कांग्रेस ने बैंकों में हुए घोटालों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर हुए इस प्रदर्शन की अगवाई जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैंकों में हुए कथित घोटाले की जांच मुख्य न्यायाधीश से करवाई जाए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बैंकों में हुए घोटाले को लेकर पर्दा डालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कथित घोटाले की जांच मुख्य न्यायाधीश से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से केंद्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जोकि सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस मसले को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
