बीबीएन : जगत सिंह – प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में हजारों छोटे-बड़े उद्योग लगे हुए हैं और उन में काम करने वाले कामगार लाखों की तादात में है । इतना कुछ होने के बावजूद भी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है । अब नालागढ़ उपमंडल के तहत 10 रूपये का स्टांप पेपर 100 रूपये में बिक रहा है और स्टांप पेपरों के नाम पर नालागढ़ में लूट मची हुई है।
स्थानीय लोगों में स्टांप पेपर न मिलने को लेकर खासा रोष देखा जा रहा है । स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी एक ज्ञापन भेजा है कि नालागढ़ में स्टांप पेपर उपलब्ध करवाए जाएं लेकिन अभी तक सरकार की ओर से स्टांप पेपर उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं । उन्होंने कहा कि इस ई स्टाम्प पेपरों से काम चलाएं, लेकिन यहां पर ई स्टांप पेपर वैलिड नहीं है । जिसके चलते लोगों को अपने काम करवाने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से जल्द नालागढ़ में स्टॉप पेपर उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है । अब देखना यही होगा कि कब सरकार और प्रशासन लोगों को स्टांप पेपर ना मिलने के कारण आ रही परेशानियों से निजात दिला पाते हैं।
