बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला मुख्यालय के बचत भवन में आज शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष विधायक राजेश धर्मानी की अध्यक्षता में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के दृष्टिगत राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई । बैठक में जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों की प्रभावित सड़कों, पेयजल, बिजली आदि जन सेवाओं की समीक्षा हुई ।
जिला में लगभग 100 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान
राजेश धर्मानी ने बताया कि इस भारी बारिश के कारण जिला में लगभग 100 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है । अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नुकसान का आकलन 70 करोड़ के पार हो गया है। राजेश धर्मानी ने अधिकारियों को 72 घंटों के भीतर लोगों को मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर पीड़ित लोगों को मुआवजा देने के लिए राहत नियमावली में बदलाव करने की बात कही है ।जिसके अंतर्गत पशुशाला और ड़गे लगाने के लिए 1 लाख की राशि देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने जल शक्ति, लोक निर्माण और बिजली विभाग को आदेश दिए हैं । जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को देखते हुए राहत और पुनर्वास के कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाए । उन्होंने सभी जरूरी जन सुविधाओं को कार्यशील बनाने रखने के हर संभव प्रयास करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला में बंदी पड़ी सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाए । उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को बारिश से प्रभावित लोग जीने अन्य स्थानों पर ठहराया गया है । उन लोगों के लिए भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
