बीबीएन :जगत सिंह – सावन का महीना चल रहा है और सावन के महीने में हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। जी हां कावड़िये श्रद्धा के साथ पैदल हरिद्वार से अपने-अपने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर गंगा जल से जलाभिषेक करते हैं।
इसके तहत नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर 3 सुराज माजरा लबाना के हरीश लुबाना के साथ लगभग 2 दर्जन युवा 6 तारीख को हरिद्वार से चले व पैदल गंगाजल लेकर शुक्रवार रात को सुराज माजरा शिव मंदिर में पहुंचे।इनमे हरीश लुबाना 61 किलो गंगाजल लेकर आए, जहां सभी ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया । इस मौके पर रात को भगवान शिव के गुणगान का आयोजन भी किया गया। ग्रामीणों ने खूब नाच कर उनका स्वागत किया। कावड़ियों के मंदिर में पहुंचते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और पूरा मंदिर बम बम भोले के जयकारों से गुजने लगा।
