By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला कांगड़ा में कम हो रहा लंपी वायरस का कहर, 17 हजार पशु हुए ठीक, 1861की हुई मौत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > जिला कांगड़ा में कम हो रहा लंपी वायरस का कहर, 17 हजार पशु हुए ठीक, 1861की हुई मौत
healthhimachal

जिला कांगड़ा में कम हो रहा लंपी वायरस का कहर, 17 हजार पशु हुए ठीक, 1861की हुई मौत

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/29 at 3:39 PM
Share

राहुल चावला, कांगड़ा: प्रदेश में पशुओं में फैले लंपी वायरस को लेकर जिला कांगड़ा से राहत भरी खबर आ रही है। जिला कांगड़ा में लंपी वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां लंपी वायरस का कहर अब थम रहा है जिससे पशुपालकों ने भी राहत की सांस ली है। जिला में जहां पहले प्रतिदिन करीब 15 सौ मामले आ रहे थे वहीं अब यह आंकड़ा घटकर 300 से 350 तक पहुंच चुका है। बदलते मौसम के साथ लंपी वायरस के मामलों में थोड़ी राहत मिलती नज़र आ रही है।

जिला कांगड़ा पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजीव धीमान ने कहा कि लंपी वायरस अब जिले में नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक कुल 32,353 मामले सामने आ चुके है, जिसमें अभी तक लंपी वायरस से 1861 पशुओं की मृत्यु हुई है। संजीव दीवान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 17 हजार से अधिक पशु लंपी वायरस से ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट भी बेहतर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पशु मृत्यु पर विभाग की ओर से किसानों को डेथ सर्टिफिकेट और मुआवजा मुहैया कराया जा रहा है। संजीव धीमान ने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में 30 हजार से अधिक पशुओं की वैक्सीनेशन की जा चुकी हैऔर अन्य पशु चिकित्सा संस्थानों को वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाने के लिए मंगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नए क्षेत्रों में लंपी वायरस के मामले देखने को मिल रहे है, जिस पर विभाग पूरी तरह से अपनी नज़र बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि लंपी वायरस टेंपरेचर से भी अफेक्ट होता है ओर ठंडे मौसम में इसका प्रभाव कम है।उन्होंने अनुरोध किया कि जहां भी आवारा पशु वायरस संक्रमित दिखे तुरंत प्रभाव से नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान को सूचित किया जाए, जिससे आवारा पशु की वजह से पालतू पशुओं में संक्रमण ना फैले। उन्होंने कहा कि इस वायरस का इंसानों पर कोई प्रभाव नहीं है। वहीं संक्रमित पशु के दूध को भी पीने में कोई परेशानी नहीं है उबाल कर दूध का उपयोग कर सकते है।

TAGGED: animals, health, lumpi virus
admin September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 40 साल से पानी की सप्लाई के लिए तरस रहे छतरौली गांव के लोग, सरकार के सभी दावे हो रहे फेल
Next Article नवरात्रि का चौथा दिन: मां कूष्‍मांडा की पूजा करने से होता है सभी रोगों का नाश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?