राकेश,ऊना: जिला ऊना के उपमंडल अंब के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 27 फरवरी से शुरू होने वाले होली मेला-2023 के लिए तैयारियां इन दिनों जोरों शोरों से चल रही हैं। यहां प्रशासन अपनी निगरानी में इन तैयारियों को करवा रहा हैं। वहीं मंगलवार को मेले से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त होना राघव शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों ओर मेला प्रबंधकों व समितियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
डीसी ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के पर्याप्त अस्थाई शौचालयों का निर्मित किए जा रहे हैं। जगह-जगह कूड़े दान रखे जाएंगे और अस्थाई सफाई कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पानी का क्लोरीनेशन ओर समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन भी मौके पर तैनात रहेंगे।
राघव शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान बिना स्वीकृति के लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ढ़ोल नगाडे, करतब दिखाना प्रतिबंधित होगा ओर डेरा प्रबंधन को भी निर्धारित समयावधि में ही लाऊडस्पीकर चलाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने पड़ोसी राज्यों के उपायुक्तों से भी आग्रह किया है कि मेलावधि में श्रद्धालु मालवाहक वाहनों के माध्यम से सफर करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि जान को जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों में सफर करने से परहेज करें।
