अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर के गांधी चौक पर मंगलवार के दिन महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी लोगों की ओर से गांधी चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। गांधी चौक पर हलवे का भंडारा भी आयोजित किया गया। गांधी चौक महाराणा प्रताप के जय कारो से गूंजा। राजपूत समुदाय के लोगों ने महाराणा प्रताप की जयंती धूम धाम से मनाई ।
वहीं क्षेत्र के सैकड़ों राजपूत समुदाय के लोगों के साथ अन्य बाजारों में खरीददारी करने आए हुए लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर, यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया के चेयरमैन डॉ चंदन राणा, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा , कांग्रेस नेता बलबिंदर बबलू,कांग्रेस नेता नरेश कुमार व अन्य राजपूत समुदाय के लोग उपस्थित रहे ।
वहीं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी वीरता पराक्रम और त्याग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज नौजवानों ने गांधी चौक पर महाराणा प्रताप की जयंती धूम धाम से मनाई गई।
पठानिया ने कहा कि पूर्व में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार के समय कांगड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजपूत और ब्राह्मण आयोग को लेकर चर्चा की गई थी। उन्होंने बताया कि राजपूत और ब्राह्मण की विभिन्न सभाएं प्रदेश में वर्तमान में कार्यरत हैं और आने वाले समय में सरकार से इन के सदस्यों के साथ बैठक करने की मांग की जाएगी ।
