Una,Rakesh(TSN)-पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है।देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और पुतले जलाए जा रहे हैं।हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भी महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई और पाकिस्तान का पुतला जलाया गया।
महासभा के पदाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।पाकिस्तान ने भारत को उकसाने की कोशिश की है,लेकिन अब भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।उन्होंने कहा कि इस बार भारत ऐसा जवाब देगा कि पाकिस्तान भारत की तरफ देखने की भी हिम्मत नहीं कर पाएगा।
पदाधिकारियों ने आतंकी घटना में मारे गए मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी की है।
