राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में मंगलवार को इंदिरा स्टेडियम में बने एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर हॉकी सब जूनियर पुरुष वर्ग व सब जूनियर महिला वर्ग की राज्य टीम के लिए ट्रायल आयोजन किए गए। इस ट्रायल में प्रदेश भर के 75 के करीब हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी के ट्रायल में चयनित खिलाड़ी उड़ीसा में होने वाली हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इंदिरा मैदान में बने एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी के खिलाड़ियों का सिलेक्शन हिमाचल से चीफ सेलेक्टर अजीत सिंह ठाकुर की अगुवाई में करवाई गई।
चीफ सिलेक्टर अजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि हॉकी सब जूनियर पुरुष वर्ग व सब जूनियर महिला वर्ग की राज्य टीम के लिए खिलाड़ियों की ओर से ट्रायल दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की चयनित खिलाड़ी उड़ीसा में अप्रैल व मई में हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। चीफ सिलेक्टर अजीत ठाकुर ने बताया कि आज के ट्रायल में प्रदेश भर के जो खिलाड़ी पहुंचे हैं उनकी संख्या बहुत ही कम रही हैं। उन्होंने कहा है कि आज के ट्रायल में 50 के करीब लड़के और 25 के करीब लड़कियां ट्रायल देने पहुंची हैं।
उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि आज के ट्रायल में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचेंगे और उन्हें सिलेक्शन करने में कठिनाई होगी, लेकिन खिलाड़ियों की संख्या कम होने पर उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों को मिल रही सुविधा को लेकर ही सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला को छोड़कर एस्ट्रोटर्फ मैदान बहुत कम हैं। पौंटा साहब और हमीरपुर में दो मैदान एस्ट्रोटर्फ के तैयार हो रहे हैं जो खिलाड़ी जहां पर ट्रायल देने आ रहे हैं उनमें भी हॉकी को लेकर बेसिक फंडामेंटल की जानकारी बहुत कम हैं। जो खिलाड़ी यहां पर ट्रायल देने आए हैं उनमें से ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार एस्ट्रोटर्फ मैदान ट्रायल दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ हॉकी का हब है लेकिन हमारे बच्चे वहां पर खेलने नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार में खेल मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने जिम्मेवारी संभाली हैं उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में हॉकी के लिए और ज्यादा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
वहीं हिमाचल के कई जिलों से ऊना पहुंचे खिलाड़ी भी हॉकी के ट्रायल को लेकर काफ़ी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा की वह पूरी तैयारी के साथ यहां ट्रायल देने पहुंचे है और उन्होंने कड़ी मेहनत किए जाने की बात भी कही।
