नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन को सरकार शिफ्ट करने की तैयारी में है.जिसके लिए नाहन में ही अन्य स्थान पर जमीन की तलाश की जा रही है.स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने इस बात के संकेत दिए है।
विधायक अजय सोलंकी ने दिए शिफ्ट करने के संकेत
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मौजूदा समय में जिस स्थान पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है वह उपयुक्त स्थान नहीं है और आने वाले समय में वहां कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश की जा रही है और इस बारे में मुख्यमंत्री से भी बातचीत हो चुकी है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन है और पूर्व यूपीए सरकार के समय में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री गुलाब नबी आजाद ने नाहन को यह सौगात दी थी।कांग्रेस विधायक ने कहा कि मौजूदा समय में जिस स्थान पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है,वहां मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता अनुसार कैंपस का निर्माण नहीं हो सकता साथ ही अन्य भी कई समस्याएं आने वाले समय में पैदा होगी इसलिए सरकार शिफ्ट करने पर विचार कर रही है।
