सचिन शर्मा, मनाली: मई महीने की शुरुआत हो गई है लेकिन प्रदेश में मौसम अभी भी बदलने का नाम नहीं ले रहा हैं। मैदानी इलाके जहां गर्मी से तप रहे हैं वही प्रदेश में अभी भी बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली सहित जिला लाहौल स्पीति में अभी भी तापमान माईनस में चल रहा हैं। घाटी में रोजाना दोपहर बार हो रही बारिश से घाटी के तापमान में खासी गिरावट देखी जा रही हैं।
घाटी में अप्रैल के महीने में हो रही बारिश से जहां तापमान ठंडा हो गया हैं। वहीं कुल्लू मनाली घूमने आने वाले पर्यटक इस मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं । मनाली सहित आस पास के क्षेत्रों में आजकल के दिनों में जमकर हो रही बारिश यहां के पर्यटन कारोबार के लिए फायदेमंद देखी जा रही हैं। पर्यटन के लिए तो यह बारिश भले ही फायदेमंद हो लेकिन इसका सेब और अन्य फसलों पर सीधा असर पड़ता हुआ भी नजर आ रहा हैं।
मनाली में पर्यटन कारोबार और बागवानी से जुड़े लोगों का कहना है कि मनाली सहित आस पास के क्षेत्रों मे हो रही बारिश बेशक मनाली के पर्यटन कारोबार के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसका सीधा असर यहां की बागवानी पर पड़ रहा हैं। उनका कहना है कि घाटी में आजकल के दिनों में हो रही बारिश और तापमान में गिरावट के चलते सेब की फसल को काफी नुकसान हो रहा हैं। यदि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा तो इसका सीधा असर लहसुन,गेहुं और सेब की फसल पर पड़ेगा।
