By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भारी बारिश से मनाली का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित, होटल ऑक्यूपेंसी 5% से नीचे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भारी बारिश से मनाली का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित, होटल ऑक्यूपेंसी 5% से नीचे
himachalNews

भारी बारिश से मनाली का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित, होटल ऑक्यूपेंसी 5% से नीचे

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/06 at 6:40 PM
Share

Kullu, Manminder-हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय पर्यटन नगरी मनाली इस समय भारी बारिश और आपदा आशंका के चलते पर्यटन संकट से जूझ रही है। सैंज घाटी में बादल फटने और लगातार बारिश के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि देशभर से आ रही पर्यटकों की बुकिंग्स धड़ाधड़ रद्द हो रही हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय पर गहरा असर पड़ा है।

होटलों में खाली कमरे, सीज़न की उम्मीदों पर पानी फिरा

पर्यटन व्यवसायियों के अनुसार, जुलाई की शुरुआत में 70% तक एडवांस बुकिंग्स थी, लेकिन अब इनमें 90% तक की रद्दीकरण हो चुका है। कई होटलों में ऑक्यूपेंसी घटकर 5-10% तक रह गई है, जो इस पीक सीज़न के लिहाज से बेहद चिंताजनक है।

होटल व्यवसायी वरुण पंडित ने बताया:
“मई में वॉर के कारण नुकसान हुआ, जून में थोड़ी रफ्तार आई, लेकिन अब जुलाई में लगभग सभी बुकिंग्स रद्द हो चुकी हैं। लेह जाने वाले बाइकर्स भी इस बार नहीं आए। सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और गलत सूचनाओं के कारण पर्यटक डर गए हैं, जबकि मनाली सुरक्षित है और बाढ़ की घटनाएं ऊपरी क्षेत्रों तक सीमित हैं।

गलत सूचनाओं से भ्रम का माहौल, बुकिंग्स रुक गईं

स्थानीय ट्रैवल एजेंट अभिनव ने बताया:
“इस वक्त पर्यटक बुकिंग के लिए पूछताछ तक नहीं कर रहे। पुराने वीडियो और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों के चलते लोग मनाली आने से कतरा रहे हैं, जबकि यहां की वास्तविक स्थिति सामान्य और नियंत्रित है।

व्यवसायियों की अपील — फैलाई जाए सच्ची जानकारी

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सरकार और प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मनाली की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो आने वाले तीन महीनों में पर्यटन कारोबार को करोड़ों का नुकसान हो सकता है।

मनाली सुरक्षित और मौसम सुहावना, पर्यटकों को दिया जाए भरोसा

वर्तमान में मनाली का मौसम ठंडा, साफ और यात्रा के लिए पूरी तरह अनुकूल है। व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटकों को यह बताया जाना चाहिए कि मुख्य पर्यटन स्थल पूरी तरह सुरक्षित और क्रियाशील हैं।

TAGGED: Kullu manali tourisum
Chandrika July 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में भारी बारिश ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त : घर-दुकानों में भरा पानी
Next Article मंडी आपदा: राज्यपाल ने भेजी राहत सामग्री, कहा– “वन काटना बंद करें, यही सच्ची मानवता है”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?