मंडी (परी शर्मा): हिमाचल के मंडी जिला से तालुक रखने वाले रिवालसर के स्थायी निवासी सीबीआई के जितेंद्र कुमार की दिल्ली में हुई रहस्यमयी मौत पर एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के स्टेट चीफ नथू राम चौहान ने सीबीआई और सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक सीबीआई अधिकारी के साथ जो हादसा हुआ है उसे सीबीआई, ईडी से विश्वास उठ गया है। नथू राम ने कहा कि दिल्ली के शराब घोटाले में जितेंद्र कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया था और इस तरह से दिल्ली में सीबीआई अधिकारी की मौत जांच का विषय है।
एक सीबीआई अधिकारी के साथ जो हादसा हुआ है इससे सीबीआई, ईडी से विश्वास उठ गया है। हिमाचल वो नही रहा जो पहले हिमाचल था यंहा के लोग अब डरे हुए नही और ना ही सब कुछ चुप चाप सहन करेगें। एक व्यक्ति जो पहले ही बीमार है और वो अस्पताल में भी एडमिट रहा लेकिन उनके उपर दवाब बनाया जाता है कि वे डयुटी पर आए। नथू राम ने बताया कि अधिकारी ने बीमारी के चलते मेडिकल लीव की अर्जी भी दी थी जो मंजूर नही हुई उनपर इतना दवाब बनाया की उनको अपनी जान देनी पड़ी। उन्होने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए अगर अदालत भी जाना पड़े तो वे जाएगे जो इस मामले में उचित होगा वो किया जाएगा।
