मंडी/परी शर्मा- छोटी काशी मंडी में नगर निगम अवैध कब्जों को लेकर सख्त कार्यवाही कर रहा है। निगम ने रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और दुकानों के बाहर सामान सजाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कर्मियों ने दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। वही शहर में निगम कर्मचारी माइक लेकर दुकानदारों को जागरूक भी कर रहे है।
कर्मचारी माइक लेकर दुकानदारों को कर रहे जागरूक
मंडी शहर के लोगों ने निगम से अतिक्रमण की शिकायत की थी। इसके बाद कार्यवाही करते हुए कर्मियों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। कर्मियों ने बीते बुधवार को दुकानदारों को चेतावनी दी। वे नहीं माने तो उनका सामान जब्त कर लिया गया। नगर निगम के कर्मचारी शहर में माइक लेकर दुकानों से बाहर सामान न रखने व अनाधिकृत जगह पर रेहड़ियां न लगाने की अपील कर रहे हैं। अगर उसके बावजूद लोग नहीं मानते हैं तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
नगर निगम को मिली थी शिकायत
नगर निगम मंडी के उप माहापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्हे बुजुर्ग लोगों द्वारा शिकायत मिली थी कि शहर में दुकानदार पैदल चलने वाले रास्ते में अपना सामान रखते है , जिस कारण चलने में पेरशानी आती है।इस शिकायत पर नगर निगम कर्मचारियों ने चौहट्टा, सेरी मंच, पुल पर माइक के माध्यम से लोगों आगाह कर दिया है और फुटपाथों व अनधिकृत जगहों पर अपना सामान सजाए लोगों को आदेशों का पालन करने का आग्रह किया है। इसके आलावा कई स्थानों से समान भी जब्त किया गया है।
